नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर आए श्रीलंका के अपने समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे के साथ बुधवार यहां द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की।
मोदी ने हैदराबाद हाउस में बैठक के बाद ट्वीट किया, “अपने नागरिकों के फायदे के लिए भारत-श्रीलंका के संबंधों को मजबूत बनाने के उपायों पर प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के साथ व्यापक बातचीत की।”
इससे पहले दिन में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।
विक्रमसिंघे भारत के पांच दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंचे हैं।
dharmpath.com dharmpath