मोदी व सोनिया ने पूर्व राजदूत नरेश चंद्रा के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को पूर्व नौकरशाह व कूटनीतिज्ञ नरेश चंद्रा के निधन पर शोक जताया।

मोदी ने कहा, “श्री नरेश चंद्रा एक बेहतरीन सार्वजनिक सेवक थे, जिन्होंने शासन व नीति के मामलों पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके निधन से दुखी हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे नरेश जी के साथ एक विवेकपूर्ण चर्चा याद है, जिन्होंने मुझे अमेरिका का राजदूत रहने के दौरान मुझे रात्रि के भोजन पर आमंत्रित किया था। वह अमेरिका और भारत की मजबूत दोस्ती में विश्वास रखते थे।”

सोनिया गांधी ने कहा चंद्रा एक बेहतरीन नागरिक अधिकारी व राजनयिक थे और उन्होंने अपने लंबे व असाधारण करियर में देश की बेहतरीन सेवा की।

सोनिया ने कहा कि उन्होंने शासन, नीति व सार्वजनिक मुद्दों, नागरिक सेवाओं व राष्ट्र के लिए अमिट योगदान दिया है।

चंद्रा (82) का रविवार को गोवा के एक अस्पताल में निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493