मोदी, शाह की तीसरे चरण में मतदान की अपील

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने लोगों से मंगलवार को हो रहे लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में भाग लेने की अपील की।

मोदी ने ट्वीट के जरिए कहा, “आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान करने वाले लोगों से अपील करता हूं कि आप सब रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। आपका वोट कीमती है और आने वाले वर्षों में हमारे राष्ट्र की दिशा तय करेगा।”

मंगलवार को सुबह अहमदाबाद के रनिप क्षेत्र में मतदान करने से पहले मोदी अपनी मां से मिलने उनके घर गए थे। यह क्षेत्र गांधीनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का भाग है, जहां से अमित शाह पार्टी के उम्मीदवार हैं।

वहीं, शाह ने भी ट्वीट के जरिए मतदाताओं से अपने अधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा, आपका हर वोट ‘देश की सुरक्षा, मान और सम्मान’ के लिए आवश्यक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493