मोदी सरकार के 2 साल पर अमिताभ भगवा रंग में दिखे

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कें नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित जलसे में मेगास्टार अमिताभ बच्चन भगवा रंग की नेहरू जैकेट में दिखाई दिए।

कार्यक्रम में अमिताभ सफेद रंग के कुर्ता-पाजामा के साथ भगवा रंग की जैकेट में दिखे। उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान’ जैसे महत्वपूर्ण संदेश के साथ दर्शकों को संबोधित किया।

कार्यक्रम की मेजबानी आर.माधवन ने की। वह काले रंग के कुर्ते और सफेद पाजामे के साथ सफेद स्टॉल में दिखाई दिए।

बिग बी ने मंच पर विभिन्न स्कूलों की लड़कियों के साथ बातचीत की और यहां तक कि उन्होंने अपने पिता की प्रसिद्ध रचना ‘मधुशाला’ की कुछ पंक्तियां भी सुनाई।

बच्चों के साथ ज्ञान की बातें साझा करते हुए अमिताभ काफी उत्साहित दिखाई दे रहे थे।

कार्यक्रम का आयोजन इंडिया गेट पर हुआ। इसमें सरकार की उपलब्धियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ टॉक शो भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493