नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई)-सरकार के बीच सार्वजनिक हो चुकी तनातनी पर निशाना साधते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को कहा कि मोदी सरकार अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के अलावा खुद के द्वारा की गई ‘नियुक्तियों’ को भी संभाल नहीं पा रही है।
येचुरी ने ट्वीट किया, “अर्थव्यवस्था भी लगातार नीचे गिर रही है। सरकार खुद नियुक्त किए गए लोगों, संस्थानों और महत्वपूर्ण मामलों को संभालने में असक्षम रही है। ये वर्ष हमारे इतिहास के सबसे काले अध्याय के रूप में जाने जाएंगे।”
उन्होंने कहा, “न्यायपालिका, संसद, सीबीआई..और अब आरबीआई। मोदी सरकार प्रत्येक संस्था को क्षति पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इन अव्यवस्थाओं के लिए संस्थानों को जिम्मेदार ठहराने का प्रयास, सरकार की इन साढ़े चार वर्षो में विफलताओं को स्थानांतरित करने का एक बेताबी भरा प्रयास है।”
dharmpath.com dharmpath