मोदी सरकार गरीब विरोधी : ममता

चोपरा (पश्चिम बंगाल), 1 अगस्त (आईएएनएस)। सब्सिडी वाली रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां मंगलवार को कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली सरकार में देश की हालत आम लोगों व गरीबों के प्रतिकूल बनती जा रही है।

ममता ने उत्तरी दिनाजपुर जिले में एक सार्वजनिक सभा में कहा, “बहुत से लोग सोमवार से दुखी हैं, क्योंकि एलपीजी पर सब्सिडी वापस ली जा रही है और इसकी कीमत बढ़ी है। राशन की चीजों- चीनी और केरोसिन की आपूर्ति भी रोकी जा रही है। हालत धीरे-धीरे गरीबों के प्रतिकूल होती जा रही है।”

उन्होंने कहा कि एलपीजी पर सब्सिडी की रकम जो आम नागरिकों के पास से आ रही है, वह किसी व्यक्ति विशेष के पॉकेट से नहीं आ रही है। ममता ने कहा कि सरकार को अपनी आय बढ़ाने के साथ सामाजिक दायित्वों पर भी ध्यान देना चाहिए।

ममता ने कहा कि गरीब तबका केरोसिन की आपूर्ति रोके जाने से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस पर मिल रही सब्सिडी वापस लिए जाने से आम नागरिक की जेब पर भारी असर पड़ेगा, क्योंकि वह पहले से महंगी शिक्षा व चिकित्सा के खर्च का बड़ा बोझ ढो रहा है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने बैंकों में जमा राशि पर ब्याज दर में कटौती के लिए भी केंद्र की निंदा की। ममता ने कहा कि यह देश में चिटफंड कंपनियों को फायदा पहुंचाने का एक तरीका है, जो जमा रकम पर ज्यादा ब्याज देती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493