मोदी सरकार ने किसानों, उद्योगों के लिए काम किया : शाह

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार ने समाज के हर तबके के लिए काम किया है और कोई भी इस पर किसान या उद्योगपति विरोधी होने का आरोप नहीं लगा सकता है।

शाह ने यहां मीडिया से कहा, “यह किसानों के साथ-साथ उद्योगपतियों की सरकार है। इसने उस बहस को खत्म कर दिया है कि कैसे एक सरकार किसानों व उद्योगों दोनों के विकास के लिए काम कर सकती है।”

अमित शाह 26 मई को मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली सरकार ने देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत किया है।

उन्होंने कहा, “देश में 2014 में लोगों ने सोचना शुरू किया कि बहुदलीय लोकतंत्र व्यवस्था यहां विफल है। लेकिन भाजपा ने इसे गलत साबित किया है, क्योंकि उसने सरकार को ठीक से चलाया और बहुदलीय प्रणाली में उनके विश्वास को बनाए रखा।”

उन्होंने कहा, “बीते चार सालों में सरकार ने देश की छवि को वैश्विक रूप से बदला है।”

इस मौके पर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार की उपलब्धियों पर एक पॉवर पॉइट प्रस्तुतीकरण दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493