मोदी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया : राजीव शुक्ला

चंडीगढ़, 22 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उसने किसानों के साथ धोखा किया है।

चंडीगढ़, 22 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उसने किसानों के साथ धोखा किया है।

भूमि अधिग्रहण विधेयक में संशोधनों को ‘जीवन अधिग्रहण अधिनियम’ करार देते हुए शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार के एक वर्ष के शासन को ‘किसान विरोधी, नरेंद्र मोदी’ कहा जा सकता है।

शुक्ला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि एक तरफ मोदी जापान से मंगोलिया तक ढोल पीट रहे हैं और सारंगी बजा रहे हैं, वहीं कृषि क्षेत्र पर गंभीर संकट का साया मंडराया हुआ है, और इसके कारण देश में खाद्य सुरक्षा का खतरा दिखने लगा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से किए वादे पूरे करने में विफल रही है। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने पर और अधिक फसलों को इस व्यवस्था के तहत लाने पर स्वामीनाथन समिति की रपट लागू नहीं कर पाई है।

शुक्ला ने कहा, “ऊर्वरकों की गंभीर कमी है। कृषि निर्यात नीचे आ गया है। एक वर्ष के दौरान कुप्रबंधन के कारण कृषि क्षेत्र घटे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493