मोदी, सोनिया ने सिंधु को बधाई दी

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रियो ओलम्पिक की बैडमिंटन स्पर्धा के महिला एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर पदक पक्का करने पर पी. वी. सिंधु को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “शानदार प्रदर्शन सिंधु। आपने भारत को गौरवान्वित किया है। फाइनल के लिए शुभकामनाएं।”

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सिंधु की ‘प्रेरणादायक जीत’ के लिए उन्हें बधाई दी।

सोनिया ने सिंधु को भेजे बधाई संदेश में लिखा, “सिंधु ने अपने अटूट आत्मविश्वास भरे खेल से पूरे देश का मान बढ़ाया है।”

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को रियोसेंटर पवेलियन-4 में हुए महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल मैच में सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को सीधे गेमों में 21-19, 21-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां वह सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलीना मारिन से भिड़ेंगी।

सिंधु ओलम्पिक की बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी भी बन गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493