मोदी 16 अगस्त को यूएई जाएंगे

नई दिल्ली/अबू धाबी, 10 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर 16 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाएंगे। पिछले 34 वर्षो में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यूएई का यह पहला दौरा होगा।

भारतीय समुदाय दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मैदान में मोदी का जोरदार स्वागत करने की तैयारी कर रहा है।

मोदी के 16 अगस्त को अबूधाबी पहुंचने की संभावना है। वह अगले दिन दुबई की यात्रा करेंगे।

इसके पहले इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में 1981 में संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया था। मोदी उनके बाद इस देश का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे।

इस दौरे से भारत और यूएई के बीच आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सूत्रों ने कहा कि इस दौरान होने वाली बातचीत व्यापार, निवेश, सुरक्षा और भारतीय प्रवासियों पर केंद्रित होगी।

2014-15 में भारत-यूएई का व्यापार 59 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। इसके साथ ही यूएई चीन और अमेरिका के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है।

भारत 2014 में यूएई का सबसे बड़ा गैर-तेल व्यापारिक भागीदार था। दोनों देशों ने 2013 में द्विपक्षीय निवेश संवर्धन और संरक्षण करार पर हस्ताक्षर किए थे।

संयुक्त अरब अमीरात में करीब 25 लाख प्रवासी भारतीय रहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493