बेंगलुरू, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो जनवरी से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। वह तीन जनवरी को मैसूर में भारतीय विज्ञान सम्मेलन के 103वें सत्र का उद्घाटन करेंगे।
सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, “मोदी दो जनवरी को मैसूर पहुंचने पर गणपति सच्चिदानंद स्वामी जी के अवधूत दत्ता पीम अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।”
मोदी दो जनवरी की शाम सुत्तुर के जगद्गुरु शिवरात्रि राजेंद्र महास्वामी जी के शताब्दी उत्सव में भी शिरकत करेंगे।
मैसूर विश्वविद्यालय के परिसर में विज्ञान सम्मेलन में शिरकत करने के बाद मोदी तुमाकुरू जिले के नित्तुर में राज्य सरकार के स्वामित्व वाले हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (एचएएल) के नए हेलीकॉप्टर उत्पादन संयंत्र की आधारशिला रखेंगे।
इसके बाद वह जगानी में योगा अनुसंधान और इसके एप्लिकेशन पर में फ्रंटियर्स पर 21वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
dharmpath.com dharmpath