मोदी 27 दिसंबर को उत्तराखंड का दौरा करेंगे

देहरादून, 23 दिसम्बर (आईएएनएस) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर को पहाड़ी राज्य उत्तराखंड का दौरा करेंगे।

देहरादून, 23 दिसम्बर (आईएएनएस) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर को पहाड़ी राज्य उत्तराखंड का दौरा करेंगे।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से इस यात्रा की पुष्टि होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है।

देहरादून के जॉली ग्रांट हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद मोदी एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जहां वह केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के धार्मिक स्थलों की वार्षिक चार धाम यात्रा के लिए जाने वाली सड़क ‘ऑल वेदर रोड’ का शिलान्यास करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि यह सड़क बनने के बाद साल भर इन तीर्थस्थलों और प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल ‘हेमकुंड साहिब’ की यात्रा बगैर किसी परेशानी के हो पाएगी।

प्रधानमंत्री शहर के परेड ग्राउंड में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493