मोदी 3 मार्च को पटना में राजग की रैली को संबोधित करेंगे

पटना, 27 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन मार्च को यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक रैली को संबोधित करेंगे। इस बात की घोषणा रविवार को की गई।

जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा, “राजग तीन मार्च को पटना में अब तक की सबसे बड़ी रैली आयोजित करेगा। मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस रैली को संबोधित करेंगे।”

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पशुपति कुमार पारस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय भी रैली में मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार में राजग की तीन रैलियों के जरिए एक साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन जुटाया जाएगा।

कांग्रेस पटना के गांधी मैदान में तीन फरवरी को ‘जन आकाक्षा’ नामक भाजपा विरोधी रैली का आयोजन करने जा रही है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी इस रैली को संबोधित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493