नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह जून से बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
सत्ता में आने के एक साल बाद यह मोदी की पहली बांग्लादेश यात्रा होगी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री मोदी को इस यात्रा का निमंत्रण दिया था।
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों के प्रति भारत के महत्व को दर्शाती है।
बयान के मुताबिक, “इस यात्रा से दोनों देशों के बीच सौहार्द्रपूर्ण और सहयोगी संबंधों में विस्तार व दोस्ती और विश्वास के संबंध को मजबूत होने की उम्मीद है।”
इस यात्रा के दौरान मोदी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना के साथ चर्चा करेंगे। उनके कार्यक्रम में राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद से मुलाकात भी शामिल है।
dharmpath.com dharmpath