मोनचेनग्लादबाक का युवा खिलाड़ी मुसेल के साथ करार

बर्लिन, 12 जून (आईएएनएस)। बोरूसिया मोंचेनग्लादबाक ने युवा स्ट्राइकर टोर्बेन मुसेल के साथ करार किया है।

जर्मन के टॉप डिविजन फुटबाल क्लब ने इसकी घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 18 वर्षीय खिलाड़ी ने मोंचेनग्लादबाक के साथ लंबे समय के लिए करार किया है। वह आगामी सीजन में क्लब की आक्रामक पंक्ति को मजबूत करेंगे।

मोंनचेनग्लादबाक के खेल निदेशक मैक्स इबरेल ने कहा, “मुसेल एक आक्रामक खिलाड़ी हैं। वह अपनी आयु वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। इसलिए हम खुश हैं कि हम उनके साथ करार कर पाए हैं।”

मुसेल ने जर्मनी की अंडर-18 और अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व भी किया है।

मोंनचेनग्लादबाक ने जर्मन लीग के इस सीजन का समापन नौवें स्थान पर रहते हुए किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493