लॉस एंजेलिस, 12 जून (आईएएनएस)। अभिनेता जॉन पॉल स्टीयूर की मौत आत्महत्या साबित हुई है।
जॉन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘लिटिल जाइंट्स’ और ‘स्टार ट्रेक’ से की थी। उनका निधन 33 साल की उम्र में एक जनवरी को हुआ था।
‘द ब्लास्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, जॉन के सिर में गोली लगने का निशान था।
‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, पोर्टलैंड पुलिस ब्यूरो के प्रवक्ता क्रिस बर्ली ने कहा कि जॉन की मौत में कोई षड्यंत्र नहीं है।
जॉन की मौत की घोषणा उनके बैंड ‘प्रॉब्लम्स’ ने जनवरी में फेसबुक पर की थी।
dharmpath.com dharmpath