मोबाइल फोन पर हिंदी समाचार पढ़ें और पैसे कमाएं

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की लोकप्रिय लॉक स्क्रीन मोबाइल एप्लीकेशन गोगो ने गुरुवार को हिंदी सर्विस की शुरुआत की। आज से गोगो एप पर हर रोज 200 से अधिक हिंदी भाषा के लेख प्रकाशित किए जायेंगे। ‘गोगो एप’ को हाल ही में लांच किया गया है और यह एप मोबाइल उपयोगकर्तार्ओं के मनचाहे विषयवस्तु एवं लेख उनके एंड्राइड फोन के लॉक स्क्रीन पर उपलब्ध कराता है।

कंपनी के बयान में कहा गया कि गोगो की हिंदी सर्विस के द्वारा मोबाइल उपयोगकर्ता अब गोगो का लाभ हिंदी में भी उठा सकते हैं। यूजर्स न सिर्फ अपनी मनपसंद न्यूज अब हिंदी में पढ़ सकते हैं, बल्कि गोगो उन्हें मुफ्त टॉक टाइम के जरिये हिंदी लेख पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।

गोगो के सहसंस्थापक रजत गुप्ता ने कहा, “भारत दुनिया की सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजारों में से एक है और ज्यादातर भारतीय हिंदी बोलते हैं। गोगो की इस हिंदी सर्विस से हम अधिकतर भारतीयों तक पहुंच पाएंगे जोकि हमारी कार्यनीति का महत्वपूर्ण अंग है। हम भारत के हर स्मॉर्टफोन उपयोगकर्ता की उनकी पसंदीदा भाषा में लेख पढ़ने की पहली पसंद बनना चाहते हैं और हिंदी सेवा का लांच इस दिशा में हमारा पहला कदम है।”

भारत की जनगणना आंकड़ों के अनुसार 41 फीसदी से अधिक जनता हिंदी बोलती है, जबकि बहुत ही छोटी संख्या अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करती है।

गोगो की इस नई सेवा से लोग न सिर्फ ताजा खबरें बल्कि तकनीकी, खान-पान और स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधित लेख हिंदी भाषा में पढ़ पाएंगे। इस एप का मुख्य उद्देश्य भारतीय स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को विभिन्न विषय वस्तु संबंधित लेख आसानी से उनके मोबाइल की लॉक स्क्रीन पर उपलब्ध कराना है। यह एप लोगों को उत्तम लेखों के साथ ‘गोगो पॉइंट्स’ जीतने का मौका भी देता है जिसे रिडीम कराने पर एंड्राइड उपभोक्ताओं को मुफ्त टॉक टाइम मिलेगा।

इस स्टार्टअप ने अभी-अभी एचटी मीडिया और नार्थ बेस मीडिया से निवेश भी प्राप्त किया है। नार्थ बेस मीडिया, वाल स्ट्रीट जर्नल, वाशिंगटन पोस्ट और रायटर्स के कुछ लोगों के समूह ने मिलकर शुरू की है जो की मीडिया सम्बंधित कंपनियों को निवेश प्रदान करती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493