राबात, 11 फरवरी (आईएएनएस)। मोरक्को की फुटबाल टीम के मुख्य कोच बाडोउ जाकी को खराब परिणामों के कारण बुधवार को बर्खास्त कर दिया गया।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक 20 महीनों तक इस पद पर रहने के बाद जाकी (57) को पदमुक्त किया गया।
जाकी 1987 से 1992 तक रियल मार्लोका के गोलकीपर रहे थे। काफी समय से जाकी खुद को टीम से अलग महसूस कर रहे थे लेकिन इस सम्बंध में आधिकारिक घोषणा क्लब की ओर से बुधवार को की गई।
मोरक्कन फुटबाल फेडरेशन ने हालांकि अब तक जाकी के स्थानापन्न के नाम की घोषणा नहीं की है।
मोरक्को की मीडिया का मानना है कि फ्रांस के हार्वे रेनार्ड अगले मुख्य कोच हो सकते हैं। हाल ही में रेनार्ड को फ्रेंच क्लब लिली के कोच पद से हटाया गया है।
dharmpath.com dharmpath