वाशिंगटन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने जोर देकर कहा है कि सहारा के विवादास्पद क्षेत्र के लिए मोरक्को की स्वायत्तता योजना गंभीर, वास्तविक और विश्वसनीय है और यह सहारा में शांति और सम्मान के साथ कामकाज करने के लिए लोगों की इच्छाओं की संतुष्टि की दिशा में संभावित दृष्टिकोण है।
अमेरिका ने अमेरिका-मोरक्को रणनीतिक चर्चा के तीसरे सत्र की समाप्ति पर जारी एक संयुक्त बयान में अपने विचार रखे। इस बैठक की सहअध्यक्षता अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने मोरक्को के अपने समकक्ष सलाहेद्दीन मेजॉर के साथ की।
समाचार एजेंसी ‘एमएपी’ के अनुसार, संयुक्त बयान में कहा गया है कि अमेरिका मोरक्को और अल्जीरिया के बीच विवादास्पद सहारा मामले में शांतिपूर्ण, स्थाई, आपसी सहमति से सुझाए गए समाधान की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।
अमेरिका संयुक्त राष्ट्र द्वारा की जा रही मध्यस्थता का समर्थन करता है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष दूत क्रिस्टोफर रॉस द्वारा किए गए कार्य भी शामिल हैं। अमेरिका ने सभी पक्षों से स्थाई और आपसी सहमति से सुझाए गए राजनीतिक समाधान की दिशा में काम करने का भी आग्रह किया।
केरी और मेजॉर ने सहारा के लोगों के जीवन में सुधार की दिशा में अपनी साझा प्रतिबद्धताओं को दोहराया और उद्देश्य की प्राप्ति के उचित तरीकों पर चर्चा की।
dharmpath.com dharmpath