मोरक्को : परीक्षा में नकल करने के मामले में 57 गिरफ्तार

रबात, 14 जून (आईएएनएस)। मोरक्को में परीक्षा में नकल करने से संबंधित एक घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए 57 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी रविवार को एक मीडिया रपट से सामने आई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संदिग्ध लोग, पैसे के लिए स्नातक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने, उन्हें ऑनलाइन प्रकाशित करने और परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को उनके मोबाइल फोन पर भेजने के आरोपी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने बड़ी संख्या में कंप्यूटर, मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण और प्रिंटर जब्त किए हैं।

मोरक्को के शिक्षा मंत्री ने पहले भी आश्वासन दिया था कि परीक्षा में कदाचार को समाप्त करने के लिए कई उपाय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सप्ताह के प्रारंभ में शुरू हुए माध्यमिक स्कूल परीक्षा में भी कदाचार के 3,000 मामले सामने आए हैं।

इससे पहले गणित का पर्चा लीक हो गया था, जिसे बुधवार की परीक्षा से पहले फेसबुक पर पोस्ट कर दिया गया था, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों ने विरोध जताया था।

इसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों ने शुक्रवार को दोबारा परीक्षा कराए जाने की मांग की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493