मोरक्को में आईएस से जुड़े 11 संदिग्ध गिरफ्तार

रबात, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। मोरक्को की सुरक्षा सेवाओं ने आतंकवादी संगठन-इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के साथ संबंध के संदेह पर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार को गृह मंत्रालय के एक बयान के हवाले से बताया कि यह संदिग्ध आर्थिक राजधानी कैसाब्लांका के फेज और मेकनेस और खौरिब्गा शहर में सक्रिय थे।

बयान में संदिग्धों को ‘बेहद खतरनाक’ आतंकवादी समूह करार देते हुए कहा गया है कि वह संवेदनशील क्षेत्रों में आईएस के एक सहयोगी के साथ समन्वय कर आतंकवादी हमलों की साजिश रच रहे थे।

पुलिस ने गिरोह के संदिग्ध मास्टरमाइंड और उसके एक साथी को फेज स्थित समूह के ठकाने पर छापे के दौरान गिरफ्तार किया।

बयान के अनुसार, उन्होंने गोला-बारूद, चाकू, गैस कनस्तर और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक उत्पादों को भी जब्त किया है।

मोरक्को के अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा सेवाओं ने 2015 के बाद से 50 आतंकवादी सेल का भंडाफोड़ किया है, जिसमें से 40 का आईएस के साथ संबंध था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493