पोर्ट लुईस, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय का कहना है कि वह मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
विवेक ने रविवार को ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा की, जिनमें वह जगन्नाथ से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं।
विवेक ने ट्वीट कर लिखा, “प्रविंड जुग्नथ से प्यारी मुलाकात। सम्मान और खुशी की बात। आपका द्वीप देश सचमुच एक स्वर्ग है।”
जगन्नाथ भारतीय मूल के अनिरुद्ध जगन्नाथ के बेटे हैं।
विवेक ने ‘गोलमाल अगेन’ के अपने सह-कलाकार अजय देवगन को उनकी आगामी फिल्म ‘कंपनी’ के लिए बधाई भी दी।
उन्होंने ट्वीट किया, “अजय देवगन, अरशद वारसी, परिणीति चोपड़ा, श्रेयस तलपड़े ‘गोलमाल अगेन’ के लिए शुभकामनाएं।”
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath