लंदन, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम मोरक्को में अपने जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे हैं। वह दो मई को 40 साल के हो जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार, बेकहम ने अपने करीबी मित्रों और अपनों से सप्ताहांत खुद को काम से दूर रखने को कहा है, हालांकि, उन्होंने किसी से नहीं कहा है कि वे उत्तरी अमेरिका के शहर में छुट्टी मनाएंगे।
‘द सन’ समाचार पत्र के अनुसार, एक सूत्र ने बताया, “वह सिर्फ 40 वर्ष के हुए हैं, इसलिए वह जन्मदिन खास तरीके से मनाना चाहते हैं। मोरक्को उनके दिल के काफी करीब है।”
बेकहम संभवत: माराकेच के अमानजेना रिजार्ट में ठहरहेंगे, जहां विक्टोरिया बेकहम और उन्होंने 2008 में एकबार फिर साथ जीने-मरने की कस्में खाई थीं।
बेकहम के मेहमानों में गार्डन रामसे, टॉम क्रुज, गाय रिची, लिव टेलर और उनके ब्वॉय फ्रेंड डेव गार्डनर होंगे। मेहमानों में बेकहम के मेनचेस्टर युनाइटेड टीम के साथी खिलाड़ी गैरी नेविले भी शामिल हो सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath