लखनऊ , 27 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उप्र में मौसम का रुख अचानक बदल गया है। सोमवार को कई जगहों पर आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं। धूप कम होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि, आसमान पूरी तरह से साफ रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
लखनऊ के अलावा सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 20़ 2 डिग्री, गोरखपुर का 19 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath