मोरक्को में रेस्तरां पर हमले की साजिश नाकाम

रबात, 6 नवंबर (आईएएनएस)। मोरक्को के शहर लारच में रेस्तरां को आग लगाने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय यह संदिग्ध स्ट्रीट वेंडर के रूप में काम करता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि गिरफ्तार किया गया शख्स अपने चरमपंथ की ओर झुकाव है।

बयान के मुताबिक, “संदिग्ध द्वारा अल खोजामा के रेस्तरां का शीशा तोड़कर घुसने के बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में संदिग्ध घायल भी हो गया था।”

बयान के मुताबिक, शहर के सार्वजनिक अभियोजक की निगरानी में जांच चल रही है और इस घटना को अंजाम देने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493