मॉस्को, 6 नवंबर (आईएएनएस)। रूस के उत्तरी काकेशस क्षेत्र में रविवार को यातायात जांच चौकी पर हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुलिसकर्मी भी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी समिति की ओर से जारी बयान के हवाले से बताया कि दो हमलावरों ने मॉस्को के समयानुसार शाम लगभग 5.30 बजे यातायात जांच चौकी पर हमला किया। इस दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में वे मारे गए।
इस मुठभेड़ में कोई भी नागरिक घायल नहीं हुआ है।
dharmpath.com dharmpath