मोरिन्हो के साथ हैं सभी खिलाड़ी : विलियन

रियो डी जेनेरियो, 17 नवंबर (आईएएनएस)। चेल्सी के मिडफील्डर विलियन का कहना है कि पिछले 30 सालों में चेल्सी की यह सबसे खराब शुरुआत है, इसके बावजूद सभी खिलाड़ी क्लब के मुख्य कोच जोस मोरिन्हो के समर्थन में खड़े हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने सोमवार को ड्रेसिंग रूम में हुई बहस से इंकार करते हुए कहा कि खिलाड़ी पूरी तरह से 52 वर्षीय पुर्तगाली कोच के समर्थन में हैं।

वेबसाइट ‘सांबाफुट’ के अनुसार, विलियन ने कहा, “वह काफी अच्छे कोच हैं और अपने खिलाड़ियों के साथ काफी सकारात्मक हैं। वह विश्व के सबसे अच्छे कोचों में से एक हैं। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है।”

विलियन यकीनन इस सत्र में चेल्सी के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं।

चेल्सी के 27 वर्षीय मिडफील्डर का मानना है कि वह अपने खेल को उच्च स्तर पर ले जा सकते हैं, क्योंकि वह अपने सबसे अच्छे साल में पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा सपना ‘प्लेयर ऑफ दि ईयर’ बनने का है, विश्व कप जीतने का है और चेल्सी का दिग्गज खिलाड़ी बनने का है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493