मोसुल में मोर्टार हमले में 9 की मौत

बगदाद, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। इराक के मोसुल शहर के पास शनिवार को आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा मोर्टार दागे जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, नीनेवेह प्रांतीय परिषद के सदस्य होसाम एदिन अल-अब्बर ने कहा कि आईएस ने मोसुल के अल-जुहूर और अल-कुदिस में भारी गोलाबारी की है।

अल-अबर ने बताया कि आईएस लड़कों द्वारा अल-कुदिस पर कब्जा कर लेने के कारण इराकी सेना घायलों को अस्पतालों ले जाने में असफल रही। वहीं, अल-जुहुर फिलहाल इराकी बलों के नियंत्रण में है।

इराकी सेना और कुर्द बलों ने मोसुल और पूरे नीनेवेह प्रांत को मुक्त कराने के लिए 17 अक्टूबर को एक अभियान शुरू किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493