दिल्ली में सुबह मौसम सुहावना

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम सुहावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, “आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। सोमवार सुबह हल्की धुंध रहेगी।”

मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 97 फीसदी दर्ज की गई। इस दौरान दृश्यता 600 मीटर रही

शनिवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री अधिक 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, कोहरे की वजह से 30 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं जबकि छह रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493