‘मोहन जोदड़ो’ को उबाऊ वृत्तचित्र समझता था : रहमान

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। संगीतकार ए.आर रहमान ने बहुचर्चित आगामी फिल्म ‘मोहन जोदड़ो’ का संगीत दिया है, लेकिन उनका कहना है कि जब निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने उन्हें इस फिल्म का प्रस्ताव दिया था तो उन्होंने इसे एक उबाऊ ऐतिहासिक वृत्तचित्र समझा था।

संवाददाताओं से बातचीत के दौरान जब गोवारिकर ने रहमान से पूछा कि उन्होंने फिल्म के लिए इतना अच्छा संगीत कैसे तैयार किया तो रहमान ने कहा, “शुरुआत में जब आपने ‘मोहन जोदड़ो’ के बारे में बताया था तो मैंने सोचा कि यह एक ऐतिहासिक वृत्तचित्र है और यह बहुत ही उबाऊ होने वाली है। लेकिन जब आपने मुझे सभी चित्र दिखाए तो इससे मैं काफी प्रेरित हुआ। इसलिए मैंने उस समय में जाने की कोशिश कर अपनी कल्पनाओं से इस संगीत को बाहर निकाला।”

रहमान इससे पहले गोवारिकर और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘जोधा अकबर’ के लिए संगीत दे चुके हैं। ‘मोहन जोदड़ो’ में आठ गाने हैं, जिनमें से ‘तू है’ गीत रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493