मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन ट्विटर पर 30 लाख प्रशंसक होने से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों से वादा किया कि अब वह कड़ी मेहनत करेंगे।
मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन ट्विटर पर 30 लाख प्रशंसक होने से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों से वादा किया कि अब वह कड़ी मेहनत करेंगे।
वरुण ने ट्विटर के माध्यम से कहा कि वह सफलता के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
वरुण ने ट्विटर पर लिखा, “मुझे पता है कि लोग मेरे साथ हैं। मैं कड़ी मेहनत करने का वादा करता हूं। 30 लाख का मतलब बहुत अधिक होता है।”
वरुण जल्द ही रोहित धवन की आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। इसमें जॉन अब्राहम और जैकलिन फर्नाडीज भी प्रमुख भूमिका में हैं।
यह फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath