कोलकाता, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। मोहन बागान क्लब ने आस्ट्रेलिया के मिडफील्डर केमरोन वाटसन के साथ करार की घोषणा की है।
मोहन बागान क्लब ने आई-लीग के बाकी बचे सीजन के लिए बेंगलुरु एफसी क्लब के पूर्व खिलाड़ी वाटसन के साथ करार किया है।
वाटसन को मोहन बागान क्लब में उनके हमवतन डिएगो फेरेइरा के स्थान पर शामिल किया गया है। डिएगो को इस सीजन के लिए टीम में शामिल तो किया गया था, लेकिन वह क्लब के साथ एक भी मैच नहीं खेल पाए।
क्लब ने अपने एक बयान में कहा, “हम बड़ी खुशी के साथ इस बात को बताना चाहते हैं कि मोहन बागान क्लब ने वाटसन को डिएगो के स्थान पर टीम में शामिल किया है। वाटसन वर्तमान में आस्ट्रेलिया में हैं और वह मेलबर्न में अपने वीजा के लिए आवेदन करेंगे।”
पिछली बार वाटसन ने इंडोनेशिया में मंडुरा युनाइटेड एफसी क्लब का प्रतिनिधित्व किया था और इससे पहले वह आई-लीग में बेंगलुरु एफसी क्लब का हिस्सा थे।
dharmpath.com dharmpath