कोलकाता, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मोहन बागान फुटबाल क्लब ने आगामी सीजन के लिए आस्ट्रेलिया के डिफेंसिव मिडफील्डर डियोगो फरेरा के साथ करार किया है।
क्लब ने अपने एक बयान में इसकी जानकारी दी।
एक बयान में कहा गया, “मेडिकल टेस्ट के लिए डियोगो कोलकाता पहुंचेंगे और सफल परीक्षण के बाद वह आधिकारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर करेंगे।”
फरेरा ने अंडर-23 वर्ग में आस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है।
आस्ट्रेलिया के लिए 27 वर्षीय खिलाड़ी ने इसके साथ ही 2010 से 2016 के दौरान ए-लीग में भी खेला है। वर्तमान में वह मलेशिया की सुपर लीग में पेनांग फुटबाल क्लब का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
इस बीच, सुचेंद्र सिंह और सोविक दास भी बागान क्लब से जुड़े हैं। सुचेंद्र को चर्चिल ब्रदर्स और सोविक को मिनेरवा पंजाब से बागान क्लब में शामिल किया गया है।
बागान ने मिडफील्डर डेंसन देवादास को टीम से बाहर कर दिया, क्योंकि वह मुख्य कोट संकरलाल चंक्रवर्ती की टीम में फिट नहीं बैठ रहे थे।
dharmpath.com dharmpath