विश्व एथलेटिक्स : इथियोपिया की अयाना ने जीता 10 हजार मीटर खिताब

लंदन, 6 अगस्त (आईएएनएस)। इथियोपिया की अल्माज अयाना ने शनिवार को विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 10 हजार मीटर रेस जीत ली।

25 साल की अयाना ने पहली बार विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता है। अयाना ने 30.16.32 मिनट में यह रेस पूरी की। इथियोपिया की ही तिरुनेश दिबाबा ने 31.02.69 मिनट समय के साथ रजत जीता जबकि केन्या की एग्नेस जिबेत तिरोप ने 31.03.50 मिनट के साथ कांस्य जीता।

अयाना ने रियो ओलम्पिक में भी 10 हजार मीटर का खिताब जीता था। रियो में अयाना ने विश्व रिकार्ड (29.17.45 मिनट) के साथ स्वर्ण हासिल किया था।

इसके अलावा 2015 में बीजिंग में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में उन्होंने 5000 मीटर का स्वर्ण अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493