कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि भागवत व गोलवलकर की तुलना आतंकी से करने वाले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. चौथीराम यादव पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की जाए।
दरअसल पिछले दिनों बरेली कॉलेज में हुए सेमिनार में बीएचयू के सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. चौथीराम यादव ने अपने उद्बोधन के दौरान मोहन भागवत की कथित रूप से आतंकी से तुलना कर दी थी। इसे लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बरेली कॉलेज में भारी बवाल किया था। जमकर तोड़फोड़ की गई थी और कॉलेज में ताले भी डाल दिए थे।
एबीवीपी की मांग पर पुलिस ने प्रोफेसर यादव के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की थी। हालांकि अपनी टिप्पणी पर प्रो. यादव पहले ही माफी मांग चुके हैं। लेकिन बुधवार को प्रो. यादव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एबीवीपी के सदस्यों ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से मुलाकात कर प्रो. यादव के गिरफ्तारी की तत्काल मांग की।
dharmpath.com dharmpath