मोहन भागवत ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने यहां शुक्रवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। संघ ने इसे एक सद्भावना मुलाकात बताया है।

संघ ने कहा कि मुखर्जी ने भागवत को दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया था, और वह रुद्रपुर से यहां पहुंचे।

17 जुलाई के राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व हुई इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में कयासों को जन्म दे दिया है, लेकिन आरएसएस ने इन कयासों को खारिज कर दिया।

उल्लेखनीय है कि शिवसेना ने भागवत का नाम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में सुझाया है, लेकिन आरएसएस प्रमुख ने इस दौड़ से खुद को बाहर कर लिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493