नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अमेरिकी पेशेवर मुक्केबाज मोहम्मद अली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक अनुकरणीय खिलाड़ी थे।
प्रधानमंत्री ने अपनी पांच देशों की यात्रा के दौरान अफगानिस्तान से ट्वीट कर कहा, “मुहम्मद अली को श्रद्धांजलि। वे एक ऐसे अनुकरणीय खिलाड़ी और प्रेरणास्रोत रहे हैं, जिन्होंने मानवीय भावना और दृढ़ संकल्प की शक्ति का प्रदर्शन किया।”
अली का 74 साल की आयु में निधन हो गया। वे पिछले 32 सालों से पार्किं सन रोग से जूझ रहे थे।
dharmpath.com dharmpath