मोहम्मद शमी ने भारत की जीत की आस जगायी

India vs New Zealand Live Score World Cup 2023 Semi Final 1 : वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने- सामने हैं. भारत ने विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतक से न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 398 रन का लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने दोनों ओपनर्स के विकेट जल्दी गंवा दिए. डेवॉन कॉन्वे (13 रन) और रचिन रविंद्र (13 रन) मोहम्मद शमी का शिकार बने, मगर इसके बाद डेरेल मिचेल और केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला. इस साझेदारी को मोहम्मद शमी ने तोड़ा. केन विलियमसन 69 रन की पारी खेलकर आउट हुए, टॉम लैथम बिना खाता खोले मोहम्मद शमी का शिकार बने. मगर डेरेल मिचेल ने भारत के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दूसरा शतक जड़ा.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493