मोहाली टेस्ट : भारत ने इंग्लैंड की पारी 236 रन पर समेटी

मोहाली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) स्टेडियम में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को इंग्लैंड की दूसरी पारी 236 रनों पर समेट दी।

भारत के सामने अब जीत के लिए 103 रनों का लक्ष्य है।

उंगली में चोट के चलते आठवें क्रम पर उतरे हासिब हमीद 59 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे।

भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। मोहम्मद समी, उमेश यादव और रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले। जेम्स एंडरसन (5) आखिरी विकेट के तौर पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जोए रूट (78) सर्वोच्च स्कोरर रहे। क्रिस वोक्स ने भी 30 रनों का योगदान दिया।

इंग्लैंड ने पहली पारी में जॉनी बेयरस्टो (89) और बटलर (43) की बदौलत मात्र 283 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पारी को सस्ते में समेटने में भारतीय गेंदबाजों का संयुक्त प्रयास था।

मोहम्मद समी ने सर्वाधिक तीन, जबकि उमेश यादव, जयंद और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए थे। अश्विन को एक विकेट मिला था।

इसके बाद भारत ने निचले क्रम पर जडेजा (90), अश्विन (72) और जयंत (55) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत पहली पारी में 417 रन बनाए और इंग्लैंड पर 134 रनों की बढ़त हासिल की।

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जबकि सातवें क्रम से निचे के तीन-तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। इससे पहले आठ वर्ष के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले पार्थिव पटेल (42), चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली (62) ने भी अहम पारियां खेलीं।

पांच मैचों की श्रृंखला में भारत 1-0 की बढ़त ले चुका है। राजकोट में हुआ पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि विशाखापट्नम में हुआ दूसरा टेस्ट भारत 246 रनों से जीतने में सफल रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493