राज्यसभा में हंगामा जारी, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित (लीड-1)

नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जारी घमासान के बीच राज्यसभा की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए फिर से स्थगित करना पड़ा।

नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जारी घमासान के बीच राज्यसभा की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए फिर से स्थगित करना पड़ा।

ऊपरी सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष हामिद अंसारी ने प्रश्नकाल शुरू करने को कहा, लेकिन एक विपक्षी सदस्य ने व्यवस्था का प्रश्न खड़ा किया।

लेकिन इस पर अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान व्यवस्था का प्रश्न नहीं उठाया जा सकता।

इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने ‘प्रधानमंत्री सदन में आओ’ जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए।

सत्ता पक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी की।

इसी बीच, विपक्षी सदस्य अध्यक्ष के आसन के पास पहुंच गए और मोदी के खिलाफ नारे लगाने लगे।

लगातार जारी हंगामे के कारण अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अपराह्न् दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493