मोहाली वनडे : रोहित का दोहरा शतक, श्रीलंका को 393 रनों का लक्ष्य

मोहाली, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 208) के दोहरे शतक के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट के नुकसान पर 392 रनों का स्कोर खड़ा किया।

भारत के लिए रोहित के अलावा, शिखर धवन (68) और श्रेयस अय्यर (88) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेंली। इसके दम पर मेजबान टीम ने श्रीलंका को 393 रनों का लक्ष्य दिया है।

रोहित ने वनडे में अपना तीसरा दोहरा शतक लगाया है। एक कप्तान के तौर पर रोहित का यह पहला दोहरा शतक है।

इसके अलावा, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के बीच दोहरी शतकीय पारी ने भी भारत को इतने बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

श्रीलंका के लिए थिसारा परेरा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं सचिथा पाथिराना ने एक विकेट हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493