मोहित कंबोज बने आइबीजेए नए अध्यक्ष

25 जनवरी (आईएएनएस)। मोहित कंबोज को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आइबीजेए) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह अगले तीन साल तक इस पद पर बने रहेंगे।

25 जनवरी (आईएएनएस)। मोहित कंबोज को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आइबीजेए) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह अगले तीन साल तक इस पद पर बने रहेंगे।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आइबीजेए) गवर्निग बोर्ड की ओर से 23 जनवरी को हुई बैठक में सर्वसम्मति से मोहित कंबोज को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला लिया गया।

आइबीजेए की स्थापना वर्ष 1919 में की गई थी। संगठन जल्द ही अपनी सौंवीं वर्षगांठ मनाएगा।

आइबीजेए की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, मोहित कंबोज के नाम का सुझाव निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश मेहता ने दिया। इस प्रस्ताव पर बोर्ड के सभी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की। उनका कहना था कि संगठन को युवा और अनुभवी शख्स की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि संगठन के संचालन के साथ-साथ शताब्दी समारोह और भविष्य की योजनाओं के लिए अनुभवी व्यक्ति को कमान सौंपी जानी चाहिए।

मोहित कंबोज अपनी बेहतरीन नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्हें रिफाइनर्स के अलावा सर्राफा समुदाय और ज्वेलर्स समुदाय का समर्थन भी प्राप्त है।

कंबोज ने कहा कि वह बुलियन एवं ज्वेलर्स समुदाय के लिए ईमानदारी व निष्ठा के साथ काम करेंगे।

वहीं, पृथ्वीराज कोठारी और सौरभ गाडगिल को इसी बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493