मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार, 2 फरार (फोटो सहित)

पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात गश्त के दौरान कैराना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश इलाके मेंलूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ने भूरा गांव के आस-पास घेराबंदी की। इस बीच आए बदमाशों ने पुलिस को देखा तो फायरिंग कर जंगल की ओर भागने लगे। जिस पर पुलिस ने उनका पीछा करते हुए फायरिंग की। जंगल में दोनों ओर से हुई फायरिंग में गोली बदमाश फाजिल के पैर में जा लगी और वह घायल हो गया। साथी को घायल देख उसके दो साथी बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार किया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी ने गुरुवार को बताया कि पकड़ा गया बदमाश फाजिल शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक देसी तमंचा कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493