मोहित गौर के म्यूजिक वीडियो में नजर आईं जिज्ञासा सिंह

मुंबई, 16 जनवरी –‘इंडियाज रॉ स्टार’ के प्रतिभागी मोहित गौर के एक म्यूजिक वीडियो में ‘थपकी प्यार की’ सीरीयल की अभिनेत्री जिज्ञासा सिंह नजर आ रही हैं। गाने का शीर्षक ‘मैं हूं वो पलक’ है।

गाने के बारे में मोहित ने कहा, “हम सभी प्यार में होते हैं, या किसी से प्यार करते हैं या किसी का प्यार बनने का इंतजार करते हैं। ‘पलक’ इसी तरह का एक शुद्ध प्यार है और हम सब किसी न किसी के पलक होते हैं, जो हमारी आंखों से गिरता है, तब हम उसके लिए दुआ मांगते हैं।”

वहीं अभिनेत्री ने कहा, “इस गाने पर काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। गाने में दिखाई गई शिमला की हसीन वादियों से आपको प्यार हो जाएगा।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493