मो फराह का ग्रेट नॉर्थ रन खिताब बरकरार

लंदन, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के दिग्गज धावक मो फराह ने ग्रेट नॉर्थ रन मैराथन खिताब बरकरार रखा है। इस पारंपरिक हाफ मैराथन का आयोजन रविवार को हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार फराह ने बीते महीने बीजिंग विश्व चैन्पियनशिप में अपना 5,000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ में भी खिताब बनाए रखा और इस मैराथन में साल 2014 लंदन मैराथन के रनर-अप धावक स्टेनी बिवोती को हराकर जीत दर्ज की।

मैराथन में 32 वर्षीय धावक ने 59 मिनट और 22 सेकेंड में दौड़ को पूरा कर ब्रिटेन के सबसे तेज हॉफ मैराथन धावक बन गए।

इस मैराथन की महिला स्पर्धा में केन्या की मैरी केटनी ने एक घंटे सात मिनट और 32 सेकेंड में ब्रिटेन की गैमा स्टील को साढ़े तीन मिनट के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

पैरालम्पिक के छह बार के स्वर्ण पदक विजेता डेविड वियर ने छठवीं बार व्हीलचेयर दौड़ को जीतकर कीर्तिमान की बराबरी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493