बेरूत, 14 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डैविड कैमरन ने अपनी पहली लेबनान यात्रा के दौरान शरणार्थी शिविर का दौरा किया। मीडिया में मंगलवार को जारी एक खबर में यह सूचना दी गई।
बीबीसी की खबर के मुताबिक, कैमरान ने बेक्का घाटी में एक परिवार से मुलाकात की, जिन्हें ब्रिटेन ले जाया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं यहां आकर शरणार्थियों की कहानी खुद देखना-सुनना चाहता था। मैं देखना चाहता हूं कि हम लेबनान और जॉर्डन में शरणार्थियों की किस प्रकार मदद कर सकते हैं और किस प्रकार हम लोगों को खतरनाक मार्ग से यूरोप जाने से रोक सकते हैं। हम इन शिविरों से लोगों को अमेरिका ले जाएंगे।”
कैमरन ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि लोगों को रहने के लिए घर और बच्चों को स्कूल मिले।”
ब्रिटेन की अगले पांच वर्षो में 20,000 सीरियाई शरणार्थियों को स्वीकार करने की योजना है।
सीरिया और नजदीकी देशों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा घोषित ब्रिटेन के 10 करोड़ पौंड्स की अतिरिक्त सहायता में, 2.9 करोड़ पौंड्स लेबनान को दिए जाएंगे।
यह रकम हजारों शरणार्थियों के लिए खाने के पैकेट, साफ पानी, कंबल, स्टोव, गद्दों, बच्चों के लिए खेल के मैदान जैसी सुविधाओं पर खर्च की जाएगी।
अमेरिका 11 लाख सीरियाई शरणार्थियों को शरण देगा जो लेबनान की कुल आबादी का एक चौथाई हिस्सा है।
dharmpath.com dharmpath