मौजूदा सुरक्षा वातावरण में सतर्कता जरूरी : पर्रिकर

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा समय में सुरक्षा वातावरण बेहद जटिल है और हर समय सतर्क रहने की जरूरत है।

वर्ष 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर सेना की तीनों शाखाओं की ओर से अयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री ने कहा, “आज के समय में सुरक्षा वातावरण बेहद जटिल है और हर समय बेहद सजग रहने की जरूरत है।”

पर्रिकर ने यह भी कहा कि स्कूली पाठ्यपुस्तकों में युद्ध की शौर्य गाथाएं भी शामिल की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, “आज की पीढ़ी को सैनिकों की शौर्यगाथाओं की जानकारी होनी चाहिए।”

1965 के युद्ध के बारे में पर्रिकर ने कहा कि पाकिस्तान को उसके गलत इरादों की सजा भुगतनी पड़ी थी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की इस युद्ध में स्पष्ट तौर पर विजय हुई थी, भले ही कुछ संशयवादियों का मानना हो कि परिणाम बराबरी पर रहा था।

भारत 1965 के युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने पर महीने भर का स्मरणोत्सव मना रहा है, जिसमें तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493