मौत के मुंह में जाते-जाते बचीं एमी

चेन्नई, 5 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री एमी जैक्सन एक अनाम तमिल फिल्म की शूटिंग के दौरान मौत के मुंह में जाते-जाते बचीं। एमी की किस्मत अच्छी थी कि उनके सहकलाकार करुणाकरन से समय रहते उन्हें बचा लिया।

तिरुकुमारन के निर्देशन में बन रही फिल्म में उदयनिधि स्टालिन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

करुणाकरन ने आईएएनएस को बताया, “उदय और मैं अपनी मोटरसाइकिल पर थे, जबकि एमी दूसरी मोटरसाइकिल पर थीं। जैसे ही शूटिंग शुरू हुई, एमी का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और उनकी मोटरसाइकिल खाई की तरफ जाने लगी। मैं तुरंत अपनी मोटरसाइकिल से उतरा और उनकी मोटरसाइकिल को खाई में गिरने से रोका।”

एमी इस हादसे से पहले तो घबरा गईं, लेकिन बाद में उन्होंने शूटिग पूरी की। एमी अब मुंबई लौट गईं हैं और हिंदी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493