संदीपा ‘7 ऑवर्स टू गो’ में बनेंगी पुलिसकर्मी

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। अपनी पहली फिल्म ‘इसी लाइफ में’ आम लड़की की भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री संदीपा धार अब सौरभ वर्मा की फिल्म ‘7 ऑवर्स टू गो’ में कड़क पुलिसकर्मी की भूमिका निभाएंगी।

संदीपा ने आईएएनएस को बताया, “मैं कुछ अलग, यथार्थपूर्ण व चुनौतीपूर्ण चाहती थी। मैं सहायक भूमिकाएं काफी कर चुकी थी। मुझे जब यह अलग भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिला, तो मैंने इसे लपक लिया।”

उन्होंने अपने किरदार के बारे में कहा, “वह बहुत कड़क मिजाज और हिम्मती पुलिसकर्मी है। वह आधुनिक और हिम्मत वाली लड़की है और उसके सोचने का तरीका बहुत अलग है। वह किसी को कुछ भी बोल देती है।”

संदीपा का कहना है कि उन्होंने अपनी भूमिका के लिए शारीरिक प्रशिक्षण भी लिया।

उन्होंने कहा, “मैंने मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण लिया। मैंने पुलिस वालों की आदतें, शारीरिक हाव-भाव, भाव-भंगिमाएं और गालियां सीखने के लिए पुलिसकर्मियों विशेषकर एक महिला पुलिसकर्मी के साथ पूरा-पूरा दिन बिताया।”

संदीपा ने कहा, “मैंने उनकी दिनचर्या को असल रूप में समझने के लिए स्थानीय रेलगाड़ियों में यात्राएं कीं। मैं जानना चाहती थी कि उनका दिन कैसे गुजरता है, वे क्या करते हैं, अपनी ड्यूटी कैसे करते हैं और समस्याओं के प्रति उनका नजरिया कैसा होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493