मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद बाजार में गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद मंगलवार को देश के शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांकों में दोपहर के कारोबार में गिरावट देखी गई।

रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर को 7.25 फीसदी पर बरकरार रखा है।

रेपो दर वह दर है, जिस पर रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को छोटी अवधि के लिए उधारी देता है।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स दोपहर करीब तीन बजे 119.11 अंकों की गिरावट के साथ 28,067.95 पर कारोबार करते देखा गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी इस दौरान 31.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,511.35 पर कारोबार करते देखा गया।

दोपहर तक के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,264.72 के ऊपरी और 27,866.12 के निचले स्तर को छुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493